विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारों को ध्यान में रखते हुए बड़े बड़े वादे किए और उनमें से एक वादा था समय पर रोजगार उपलब्ध करवाना. सत्ता में आने के साथ ही पहले ही बजट घोषणा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 75 हजार नई भर्तियां निकालने की घोषणा की. ये भर्तियां अब समय पर पूरी हो, इसको लेकर भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गंभीर नजर आ रहे हैं।
रीट 2020 की विज्ञप्ति एवं लेवल 2 और लेवल 1 के नए पैटर्न की जानकारी के लिए इस लिंक पर जाए।
clickhere
गहलोत सरकार ने अपने पहले बजट घोषणा में ही राजस्थान के बेरोजगारों को ध्यान में रखते हुए 75 हजार नई भर्तियों की घोषणा की और इन भर्तियों में सभी विभागों को शामिल किया गया और समय और बेरोजगारों की मांग के चलते इन भर्तियों की संख्या में लगातार इजाफा ही होता गया. बढ़ते-बढ़ते इन भर्तियों की संख्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करीब 1 लाख तक पहुंचा दी.
पुलिस कांस्टेबल के पदों में हुई बढोतरी एवं कही जिलों के पदों में हुआ परिवर्तन जानने के लिए इस लिंक पर जाए।
clickhere
इन विभागों में गहलोत सरकार ने की नई भर्तियों की घोषणा
राजस्व विभाग में 4,646 पद, कृषि विभाग में 4,000 पद, शिक्षा विभाग में 21,600 पद, सहकारिता विभाग में 750 पद, आईटी विभाग में 800 पद, स्वास्थ्य विभाग में 15,000 पद, उच्च शिक्षा में 1,000 पद, कौशल एवं रोजगार में 1,500 पद है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भर्तियो की समीक्षा बैठक की रिपोर्ट को जानने के लिए इस लिंक पर जाए।
clickhere
वन विभाग में 1,474 पद, गृह विभाग में 4,000 पद, ऊर्जा विभाग में 9,000 पद, पीएचईडी में 1,400 पद, पीडबल्यूडी में 200 जेईएन सहित कुल 1,341 पद, डब्ल्यूआरडी में 2,000 पद, ग्राम विकास एवं पंचायतीराज में 5,160 पद, परिवहन विभाग में 104 पद, सामाजिक विभाग में 250 पद महिला एवं बाल विकास विभाग में 300 पद और चिकित्सा विभाग में 269 पद पर नई भर्तियों की घोषणा की गई है।
ग्रामसेवक…वनरक्षक एवं कनिष्ठ लेखाकार के कितने पदों पर होंगी भर्तिया जाने इस लिंक पर।
clickhere
पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए एक और नई विज्ञप्ति जारी…महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस लिंक पर जाए।
clickhere
गहलोत सरकार द्वारा की गई 75 हजार भर्तियों में से सरकार ने 5 हजार पदों पर पुलिस विभाग और 4,260 पदों पर पटवारी भर्ती को लेकर विज्ञप्ति जारी कर दी है. साथ ही बेरोजगारों की मांग के बाद गहलोत सरकार ने शिक्षा विभाग में 21,600 पदों की भर्ती को बढ़ाकर भी 33 हजार कर दिया गया है. इसके साथ ही स्कूल व्याख्याता के 3000 पदों पर भी भर्ती की घोषणा गहलोत सरकार ने पिछले दिनों की।
व्यख्याता भर्ती के 3000 पदों पर विज्ञप्ति से जुड़ी अपडेट के लिए इस लिंक पर जाए।
clickhere
बजट घोषणा के बाद भी बेरोजगारों की मांगें हो रही पूरी
शिक्षा विभाग में 21,600 पदों को बढ़ाकर किया गया 33 हजार किया गया. स्कूल व्याख्याता के 300 और पदों पर भर्ती की घोषणा की है. कांस्टेबल भर्ती के पदों को भी बढ़ाने का सरकार ने फैसला लिया है. लम्बित भर्तियों में भी करीब आधा दर्जन भर्तियों को पूरा किया है. शेष भर्तियों को जल्द पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं।
RPSC ने जारी की एक ही दिन में तीन बड़ी भर्तिया…जानने के लिए इस लिंक पर जाए।
clickhere
गहलोत सरकार ने ना सिर्फ भर्तियों की घोषणा की साथ ही भर्तियां समय पर पूरी हो इसको लेकर भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गंभीर नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को सचिवालय में भर्तियां प्रगति समीक्षा बैठक की. अधिकारियों को लम्बित भर्तियों को पूरा करने सहित नई भर्तियों के विज्ञपान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसके साथ ही एक साल में 31 हजार 513 पदों पर दी गई नियुक्ति को भी अपनी बड़ी उपलब्धि में शामिल किया.
पटवार भर्ती 2020 की विज्ञप्ति एवं आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस लिंक पर जाए।
clickhere
बहरहाल, रोजगार की मांग को लेकर सड़कों पर रहने वाले राजस्थान के बेरोजगार इस समय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को साधुवाद देते हुए नहीं थक रहे हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा हर महीने भर्तियों की मॉनिटरिंग की समीक्षा बैठक के फैसले के बाद अब भर्तियों के बिना किसी विवाद के पूरा होने की उम्मीद भी बढ़ने से बेरोजगारों में खुशी नजर आ रही है.
राजस्थान में नई भर्तियो एवं किन किन पदों पर होंगी भर्तियो पर ज़ी राजस्थान की स्पेशल स्टोरी को देखने के लिए इस लिंक पर जाए।
clickhere
Note:- भर्तियो से जुड़ी स्पेशल स्टोरी न्यूज़ के इस वीडियो को अवश्य देखे।